कुरुक्षेत्र। वाहनों की चैकिंग करती पुलिस टीम। प्रवक्ता
कुरुक्षेत्र। पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सतर्कता बरत रही है। पुलिस टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। त्योहारों के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि गश्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बिना नंबर प्लेट, बिना पैटर्न नंबर प्लेट, बिना साइलेंसर के दोपहिया वाहन चलाने वालों, बुलेट से पटाखे बजाने वालों और रात में बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नाइट पेट्रोलिंग के जरिये संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग मुख्य लक्ष्य है।