फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेड वोल्व्स बनी फुटबॉल लीग चैंपियन, द सिक्सटीन्स उपविजेता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फाइनल मैच के दौरान टीम के साथ गांव की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बाबैन। बीड़ गांव कालवा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला प्रशासन और आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड के सहयोग से आयोजित फुटबॉल लीग का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड वोल्व्स टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि द सिक्सटीन्स टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता में चार टीमों रेड वोल्व्स, द सिक्सटीन्स, 11 बहादुर और डेंजर एवेंजर्स के बीच मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में रेड वोल्व्स ने दमदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में नमन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। स्नेह ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल दागकर हाई स्कोरर का पुरस्कार जीता, जबकि आर्यन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

आयोजन के पहले दिन उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बीड़ कालवा की महिलाओं और अभिभावकों के प्रयास से क्षेत्र में फुटबॉल को नई पहचान मिली है। गांव की बेटियां और युवा खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई तथा आयोजन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, डीएसपी निर्मल सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, आईएसजीईसी के प्रतिनिधि, कोच, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। फाइनल मैच के दौरान टीम के साथ गांव की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें