कुरुक्षेत्र। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। पहले निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को अब अतिरिक्त समय मिल गया है। जिले की कुल 21 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जिनमें 5 सरकारी, 16 गैर सरकारी संस्थानों की विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिले किए जाएंगे। आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। तारीख के बढ़ने के बाद अब छात्रों को अतिरिक्त समय मिला हैं। नोडल अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी नौकरी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।