फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सेवा के कार्यों की शुरुआत के लिए रेडक्रॉस सोसायटी सशक्त माध्यम : आशीष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में आयोजित यूथ रेडक्रॉस कैंप में हिस्सा लेते हुए। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि युवा सामाजिक सेवा के कार्यों की शुरुआत करना चाहते हैं, तो रेडक्रॉस सोसाइटी उनके लिए एक सशक्त माध्यम बन सकती है। इसके माध्यम से युवा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी शुरू से सामाजिक सेवा से जुड़े रहे हैं और रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के कारण ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समाजसेवा, रक्तदान, फर्स्ट एड, दिव्यांग सेवा जैसे विषयों को गंभीरता से समझें और इनमें अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रदेशभर में यूथ रेडक्रॉस कैंप आयोजित किए जाते हैं। इनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न सामाजिक विषयों की जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य शिशपाल शर्मा ने कहा कि इस कैंप में युवाओं को दी जा रही जानकारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस पांच दिवसीय कैंप में विभिन्न कॉलेजों के 100 से अधिक युवा और काउंसलर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कैंप डायरेक्टर सौरव तीर्खा ने रेडक्रॉस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार रेडक्रॉस की स्थापना हुई और आज यह संस्था विश्वभर में मानव कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेश शर्मा, डॉ. दिलबाग सिंह सहित विभिन्न कॉलेजों से आए काउंसलर और युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें