कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधित करती प्राचार्य डॉ. उपासना व मंचासीन अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कॅरिअर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल की ओर से कॅरिअर विल कुरुक्षेत्र के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय प्रोग्राम में प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। इससे छात्राएं अपनी रुचि, योग्यता और क्षमताओं को पहचानकर सही कॅरिअर का चुनाव कर सकती हैं।
मुख्य वक्ता अनुज राणा ने गणित के सरल व सहज शॉर्टकट तरीके और क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित उपयोगी जानकारी साझा की। वक्ताओं ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि इन तकनीकों का दैनिक जीवन में प्रयोग कर छात्राएं अपने कॅरिअर की मजबूत शुरुआत कर सकती हैं। कार्यशाला के प्रथम सत्र में 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर निदेशक सुधीर, मानवेंद्र शर्मा, डॉ. पूजा, डॉ. श्वेता, रीमा, नीलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।