फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी पाठ्यक्रमों की दोबारा से जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट दोबारा से जारी करते हुए एडमिशन शेड्यूल में भी फेरबदल कर दिया है। 11 सितंबर को जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप देते हुए सोमवार को पुन: जारी किया गया है। इसके साथ ही अब एडमिशन शेड्यूल में फेरबदल करते हुए पहली लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 18 सितंबर तक फीस का भुगतान करने का मौका दिया है।
विज्ञापन

21 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इनमें चयनित विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस का भुगतान करके दाखिला ले सकता है। इसके पश्चात रिक्त सीटों पर 28 सितंबर को पुन: पोर्टल ओपन किया जाएगा। सोमवार को अंतिम रूप में लिस्ट जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
बता दें कि शनिवार को बीकॉम, बीएससी साइंस, बीसीए, बीटीएम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, लेकिन बीए की रविवार को भी जारी नहीं की गई। उम्मीद लगाई जा रही थी कि सोमवार को मात्र बीए की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, लेकिन विभाग की ओर से सभी पाठ्यक्रमों की 13 सितंबर को पुन: लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन

बता दें कि दयानंद महिला महाविद्यालय, आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहाबाद, डीएवी महाविद्यालय, पिहोवा, मारकंडा नेशनल कॉलेज, शाहाबाद, जयराम कन्या महाविद्यालय, लोहार माजरा, भगवान परशुराम कॉलेज, कुरुक्षेत्र, ईशर ज्योत डिग्री कॉलेज, पिहोवा सहित जिलेभर के 12 महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 6630 सीट पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों पर 10 हजार 708 दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में बीए की 97 प्रतिशत, बीकॉम की 102.4, बीसीए की 96.8, बीएससी नॉन मेडिकल की 98.8 और बीएससी कंप्यूटर साइंस की 99.6 प्रतिशत पर खत्म हुई। हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी में बीए की 89.8, बीकॉम की 94.5, बीसीए की 91.2, बीएससी नॉन मेडिकल की 91.2 और बीएससी सीएस की 98.2 प्रतिशत पर खत्म हुई। ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में बीए की 87.8, बीकॉम 88.6, बीसीए की 80.8, बीएससी नॉन मेडिकल की 78 प्रतिशत, एससी कैटेगरी में बीए की 83, बीकॉम में 71.8, बीसीए की 74, बीएससी नॉन मेडिकल की 85.6 और बीएससी कंप्यूटर साइंस की 90.2 प्रतिशत, डीएससी कैटेगरी में बीए की 63.8, बीकॉम की 82.4, बीसीए की 91, बीएससी नॉन मेडिकल की 74.4 और बीएससी सीएस की 95.4 प्रतिशत, बीसीए कैटेगरी में बीए की 57.6, बीकॉम की 65.6, बीसीए की 74.4, बीएससी नॉन मेडिकल की 74.4 और बीएससी कंप्यूटर साइंस की 95.4 पर खत्म हुई। इसके अलावा बीसीबी कैटेगरी में बीए की 61.6, बीकॉम की 70.4, बीसीए की 87.6, बीएससी नॉन मेडिकल की 73.2 और बीएससी कंप्यूटर साइंस की 93.6 प्रतिशत पर कट ऑफ लिस्ट रुकी।
ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में बीए की 95.5, बीकॉम की 98.2 और बीएससी की 96.2 प्रतिशत पर खत्म हुई। हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी में बीए की 89.2, बीकॉम की 56.6 और बीएससी की 85 प्रतिशत, एससी कैटेगरी में बीए की 76.8, बीएससी साइंस की 80 प्रतिशत पर खत्म हुई। वहीं, डीएससी कैटेगरी में बीए की 71.2, बीएससी की 80.8 प्रतिशत, बीसीए कैटेगरी में बीए की 66.2, बीएससी की 68.2 प्रतिशत पर खत्म हुई। इसके अलावा बीसीबी कैटेगरी में बीए की 53.8 और बीएससी की 72.4 प्रतिशत पर खत्म हुई।
ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में बीए की 90.2, बीकॉम की 93.8 प्रतिशत पर खत्म हुई। हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी में बीए की 67.8, बीकॉम की 56.6 पर खत्म हुई। एससी कैटेगरी में बीए की 54.6, डीएससी कैटेगरी में बीए की 59.8, बीसीए कैटेगरी में बीए की 62.4 प्रतिशत और बीसीबी कैटेगरी में बीए की 34 प्रतिशत पर खत्म हुई।
ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में बीए की 90.2 प्रतिशत, बीकॉम की 101.4, बीएससी मेडिकल की 93.6, बीसीए की 96.8, बीएससी नॉन मेडिकल की 97.2 प्रतिशत पर खत्म हुई। हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी में बीए की 80.6, बीकॉम की 93.8, बीएससी मेडिकल की 80, बीएससी नॉन मेडिकल की 84.8 प्रतिशत पर खत्म हुई। एससी कैटेगरी में बीए की 61.8, बीकॉम में 71.8, बीएससी मेडिकल की 71 प्रतिशत और डीएससी कैटेगरी में बीएससी नॉन मेडिकल की 77.4 प्रतिशत, बीसीए कैटेगरी में बीए की 45.6, बीकॉम की 81.2, बीएससी मेडिकल की 68, बीएससी नॉन मेडिकल की 55.2 पर खत्म हुई। इसके अलावा बीसीबी कैटेगरी में बीए की 55.4, बीकॉम की 67.4, बीएससी मेडिकल की 71.2 और बीएससी नॉन मेडिकल की 56.8 प्रतिशत पर कट ऑफ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें