इस्माईलाबाद के निकटवर्ती एक गांव वासी युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। इसके आरोप में एक युवक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं युवती ने आरोपी के दोस्त पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
थाना झांसा के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष से सम्मी राणा वासी मुंडाखेडा कुरुक्षेत्र ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। उसे सम्मी राणा अप्रैल और मई माह में कई बार कुरुक्षेत्र के एक होटल में भी लेकर गया। मई माह में ही एक दिन करीब सायं छह बजे उसने उसे गांव की सड़क पर बुलाकर कार में बैठा लिया और फिर होटल ले गया।
वहां उसको करीब चार घंटे रखने के बाद जब उसके घर से फोन आने लगे तो वह रात्रि को करीब 11 बजे अपने दोस्त सतनाम वासी इंदिरा कालोनी ज्योतिसर की खेड़ी मारकंडा में स्थित दुकान पर छोड़ दिया। उसने उसे सुबह ले जाने के लिए कह कर चला गया। वह सतनाम की दुकान पर पड़े एक बेड पर सो गई। रात को अचानक उसे किसी को अपना शरीर छूने का अहसास हुआ तो देखा कि सतनाम उसके पास लेटकर छेड़छाड़ कर रहा है। उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा, लेकिन चुंगल से निकल सम्मी को फोन करके सारी बात बताई।
सम्मी ने उसी वक्त आने की बात कही तो उसने सतनाम को कहा कि यदि उसने उसके साथ जबरदस्ती की तो सम्मी के साथ आपका झगड़ा होगा। यह सुनकर सतनाम दुकान के बाहर चला गया। सम्मी ने सुबह चार बजे आकर उसके गांव छोड़ दिया। रास्ते में उसने सम्मी को बताया कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। इस पर सम्मी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी दी। उसके बाद भी सम्मी ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उससे गर्भवती होने का हवाला दे उसे शादी करने की बात कही। वह बार-बार शादी के लिए टालता रहा।
एक बार उसने फोन किया तो आरोपी के पिता ने फोन उठाया। बताया कि सम्मी को विदेश भेज दिया। पीड़िता के अनुसार वह करीब छह महीने से गर्भवती है। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि इस तरह का मामला आया है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच का जिम्मा महिला थाना की मुकेश देवी को सौंपा गया है। वे स्वयं भी इस मामले को आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। मेडिकल में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट पर भी निगरानी रखी गई है।