फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत हत्याकांड : डेरामुखी को बरी करने के हाईकोर्ट के आदेश को दी जाएगी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिरसा स्थित डेरा के प्रबंधक रहे रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भले ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है लेकिन पीड़ित परिजन इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने इस फैसले पर निराशा जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीबीआई कोर्ट ने उन्हें न्याय दिलाया था लेकिन अब हाईकोर्ट ने उस फैसले को पलटते हुए डेरामुखी को बरी कर दिया है। 10 जुलाई 2002 की शाम को गोलियां मारकर रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। 2003 में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के बाद सीबीआई ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बहुचर्चित इस हत्याकांड में अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को दोष मुक्त करार दिया है।

घर पर पसरा सन्नाटा, ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं
मंगलवार को जैसे ही हाईकोर्ट का फैसला आया तो खानपुर कोलिया गांव फिर से चर्चा में आ गया। कई मीडियाकर्मी भी यहां रणजीत सिंह के घर पर पहुंचे, लेकिन घर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कई ग्रामीणों ने संपर्क करने पर इस मामले में ज्यादा बोलने से इनकार कर दिया। वहीं घर का मुख्य दरवाजा बंद रहा, लेकिन घर में कुछ हलचल जरूर होती दिखाई दी। बार-बार दरवाजा खटखटाए जाने के बावजूद कोई बाहर नहीं निकला। वहीं खेतीबाड़ी करने वाले मृतक रणजीत के बेटे जगसीर से मोबाइल पर संपर्क हुआ तो उन्होंने माना कि वे चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने कहा कि वे हार मानने वाले नहीं हैं और इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें