फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी की छुट्टियां होने के बाद भी खोले जा रहे निजी स्कूल, अधिकारियों तक पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए सख्त आदेशों के बावजूद भी स्कूल खोले जाने की सूचना विभाग के अधिकारियों तक पहुंच रही है।
मंगलवार को भी जिले का एक निजी खुला रहा, जिसमें 12वीं कक्षा के विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि उनकी परीक्षाएं चल रही है, जिसके चलते ही बुलाया गया। यह मामला विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन

45 डिग्री तापमान तक जाने के कारण गर्मी से छोटे विद्यार्थियों के बीमार होने का ज्यादा डर रहता है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सुबह 11 बजे से चार बजे तक आमजन को घर से बाहर न निकलने की गाइडलाइन जारी की हुई है। ऐसे में छोटे बच्चों के चपेट में आने के ज्यादा आसार रहते हैं, जिस कारण विद्यार्थियों की छुट्टियां कर दी गई।
विज्ञापन



बीईओ को दिए जांच के आदेश : डीईईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि उनके पास एक स्कूल खोले जाने की सूचना पहुंची है। इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक का कहना है कि उक्त स्कूल द्वारा पी-वन टेस्ट के चलते 29 मई तक साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक स्कूल खोलने की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें