बाबैन। क्रिकेट टूर्नामैंट के समापन अवसर पर विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते समाजसेवी अमित सै
बाबैन। रामशरण माजरा गांव में आयोजित अशोक कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ जिसके फाइनल व रोचक मुकाबले में रामशरण माजरा की टीम ने पत्रेहड़ी की टीम को 43 रनों से हराया।
समापन अवसर पर समाजसेवी अमित सैनी पोंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल कौशल और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित सैनी पोंकी ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
अमित सैनी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपनाएं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं बल्कि टीमवर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। टूर्नामेंट आयोजक गुलशन सैनी ने बताया कि अशोक कुमार की स्मृति में यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जा सके।