पिहोवा। हत्या का प्रयास करने व लड़ाई झगड़े के एक मामले के दूसरे आरोपी के तौर पर कराह साहब गांव का रहने वाले जसनदीप सिंह थाना शहर पुलिस की टीम के हत्थे चढ़ा है। 19 अप्रैल को रामगढ़ रोड पिहोवा निवासी सौरभ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कस्बे में कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं। कोचिंग से छुट्टी के बाद वह बाजार से कुछ काम से आए थे। थोड़ी देर बाद जब वह काम खत्म करके अपने दोस्तों कर्ण व अंकित के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में गुहला रोड सरस्वती चौक के पास सात से आठ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो उन युवकों ने डंडे-बिंडों व गंडासी से उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें काफी गहरी चोटें आईं। बयान पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। 15 अक्तूबर को टीम ने मामले में स्योंसर निवासी आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। टीम ने मामले के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया।