फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर खेड़ा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर धार्मिक रंग में रंगा रामसरन माजरा

विज्ञापन
बाबैन। नगर खेडा की आरती करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबैन। रामसरन माजरा में दादा नगर खेड़ा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा गांव धार्मिक रंग में रंगा रहा। सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। भगवान श्री राम की आरती भी की जा रही। इस आयोजन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितों ने मंत्रोच्चार और कलश यात्रा के साथ कराया। दादा नगर खेड़ा परिसर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगे झंडों से सजाया गया। समारोह के चलते 26 जनवरी को गांव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पंडित कमल कुश ने बताया कि यह समारोह न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गांव के सभी श्रद्धालुओं में उत्साह और खुशी है और सभी गांव के अलावा अपने परिवार और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे है। उन्होंने बताया कि दादा नगर खेड़ा की प्राण प्रतिष्ठा का यह आयोजन भव्य होगा और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें