फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री रामलला की वर्षगांठ पर घरों एवं मंदिरों में पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी सहित लोग अपनी आस्था के साथ अपने घरों में भी विशेष पूजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम की पूजा करने से न केवल व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं, बल्कि उसे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। ऐसे में आज श्रद्धालु अपने घरों एवं मंदिरों में दीपक प्रज्वलित कर श्री रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ भी भी विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि कुछ श्रद्धालु अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का उत्सव मना रहे हैं लेकिन यह उत्सव पहले ही 11 जनवरी को मनाया जा चुका है। वास्तव में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें