फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर रोपित किए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित प्रेरणा समिति हरियाणा की ओर से पिपली रोड के आसपास पीपल के पौधे रोपित किए गए। प्रेरणा समिति हरियाणा के संस्थापक और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. दलीप कुमार मुख्यातिथि रहे जबकि शिक्षक एवं समाजसेवी भारतेन्दु हरीश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि प्रोफेसर दलीप कुमार ने बताया कि प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र और आसपास 17500 से अधिक पौधे रोपित कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है और इतना ही नहीं यह संस्था साइकिल की सवारी को प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन

समाजसेवी भारतेंदु हरीश ने कहा कि प्रेरणा समिति हरियाणा का गठन पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2014 में हुआ था। समिति के संस्थापक और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. वर्मा ने आभार व्यक्त किया और बताया कि वर्षा ऋतु में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी निरंतर पौधे रोपित करेंगे। उन्होंने बताया वे सदैव साइकिल का प्रयोग करते हैं और पूरे हरियाणा में साइकिल पर पांच बार जा चुके हैं जिसका एक उद्देश्य है स्वस्थ जीवन तनाव मुक्त जीवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें