फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा और परमात्मा के बीच पवित्र बंधन का स्मरण कराता है रक्षाबंधन : ज्योति

Mon, 04 Aug 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा वरदानी भवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बाबैन अनाज मंडी से भाजपा नेता नैब सिंह पटाकमाजरा, बाबैन के सरपंच संजीव गोल्डी, भाजपा मंडल बाबैन के प्रधान विकास शर्मा, कृष्ण गोयल सहित अन्य सदस्यों एवं बहनों ने शिरकत की।
विज्ञापन

बीके ज्योति बहन ने भाइयों को राखी सूत्र बांधा। उन्होंने सभी भाइयों को ईश्वरीय संदेश, प्रसाद व सौगात प्रदान की। इस अवसर पर सभी ने बहनों की आत्म-सुरक्षा, पवित्रता व सेवा की प्रतिज्ञा ली। बीके ज्योति बहन ने रक्षाबंधन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन का पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के बीच पवित्र बंधन का स्मरण कराता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें