कुरुक्षेत्र। विधायक निवास के बाहर रोष जताते राजपूत समाज के लोग।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर राजपूत समाज के लोगों ने उनके आवास के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान कर दिया।
क्षत्रिय संघर्ष समिति के बैनर तले राजपूत समाज के लोग विधायक निवास पहुंचे और यहां विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्षत्रिय संघर्ष समिति के संयोजक मोहन सिंह राणा ने कहा कि विधायक सुभाष सुधा की वादाखिलाफी और समाज के साथ किए गए धोखे के विरोध में राजपूत समाज का यह धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। राजपूत समाज तब तक धरने से नहीं उठेगा, जब तक की क्षत्रिय सभा की सदस्यता नहीं खुल जाती। । उन्होंने पांच महीने पहले यह कहकर क्षत्रिय सभा के खिलाफ दिए जा रहे धरने को समाप्त कराया था कि वे एक महीने के अंदर क्षत्रिय सभा की सदस्यता खुलवा देंगे, लेकिन अब विधायक अपनी कही बात से मुकर रहे हैं। तिलक राज राणा ने कहा कि राजपूत समाज द्वारा धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद प्रशासन ने विधायक के निवास स्थान को छावनी में तब्दील कर दिया है।