फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माईलाबाद नगर पालिका भंग करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद नगर पालिका को भंग करने की मांग को लेकर लोग मुखर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को भंग कर ग्राम पंचायत का दर्जा देने की आवाज बुलंद की है।
स्थानीय लोगों ने बुधवार को इस संबंध में पुराने शिव मंदिर में बैठक की। बैठक में स्थानीय लोगों ने नगरपालिका को भंग करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। सभी ने एक मत से नगरपालिका को भंग करने की मांग उठाई गई। समाजसेवी पुनीत गर्ग ने कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद स्थानीय लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन सुविधाएं मिलने की बजाए लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। नगर पालिका टैक्स के माध्यम से लोगों से पैसे तो ले रही है, मगर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोग काफी परेशान हो चुके हैं। इसी कारण से नगरपालिका को भंग करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह से भी मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया है उनकी मांग पर शहर में सर्वे करवाया जाएगा। नगरपालिका बनाए रखने के पक्ष में ज्यादा लोगों होंगे तो इसे इसी तरह रखा जाएगा। नगर पालिका भंग करने के पक्ष में अधिक लोग होंगे तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग की जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, हरजोत सिंह, सुभाष शर्मा, मेघनाथ सैनी, विजय धीमान, राजू वधवा, नरेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें