फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश ने बढ़ाई किसानाें-आढ़तियों की चिंता

Tue, 29 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अनाजमंडी में पिछले कई दिन से पीआर धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार मंडी में सात हजार मीट्रिक टन से अधिक धान बिकने के लिए पहुंच चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण धान की फसल खुले में पड़ी है। सोमवार को हुई बारिश ने किसानों और आढ़तियों की चिंता और बढ़ा दी।
विज्ञापन

वहीं मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल को बारिश से बचाने के लिए किसान तिरपाल डालकर उसे ढकते नजर आए। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि बारिश लगातार जारी रही तो उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फिर सकता है। किसानों का कहना है कि करीब तीन से चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद धान की फसल तैयार कर वे मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां खरीद शुरू नहीं होने के कारण उन्हें अपनी फसल को खुले में रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें