फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहाड़ों में बारिश जारी, मारकंडा नदी में बह रहा छह हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कालाअंब में वीरवार रात और शुक्रवार अल सुबह हुई बारिश का असर शाहाबाद में भी देखने को मिला। यहां मारकंडा नदी में छह हजार क्यूसेक पानी पहुंचा है। काला अम्ब में तैनात गेज रीडर कश्मीरा के मुताबिक वीरवार रात और शुक्रवार अल सुबह पहाड़ों पर लगातार बारिश हुई, जिसके बाद कालाआंब में सुबह करीब 10 हजार क्यूसेक पानी आंका गया, लेकिन शुक्रवार सुबह पांच बजे के बाद वहां बारिश बंद हो गई है।
विज्ञापन

वहीं शाहाबाद में मारकंडा नदी पर तैनात गेज रीडर रविंद्र ने बताया की पहाड़ों से निकला अधिकांश पानी मारकंडा नदी अभी सोख रही है और शुक्रवार शाम पांच बजे शाहाबाद मारकंडा नदी में केवल छह हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बेगना और रुन नदी में भी पानी नहीं आया है, इसलिए भी मारकंडा नदी में ज्यादा पानी नहीं पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि शाहाबाद शहर में मारकंडा नदी के तट पर बना बांध बेहद मजबूत है और यहां 35 हजार क्यूसेक पानी तक कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें