इस्माईलाबाद। बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामेश्वर दास निवासी पुराना बाजार जाट मोहल्ला ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह 23 जुलाई रात्रि समय करीब सवा आठ बजे वह मन्नत होटल के सामने एक सब्जी वाले टेंपो से सब्जी खरीद कर अपने घर की ओर जा रहा था। उसी समय पिहोवा की ओर से एक बाइक सवार अपनी बाइक चलाता हुआ आया और पीछे से सीधी उसे मार दी। टक्कर लगते ही वह मुंह के बल नीचे सड़क पर गिरा गया, जिससे उसके मुंह माथा, नाक व पैर पर काफी चोट आई। उसी समय लड़का प्रवीण अचानक मौके पर आ गया। उसने उसे उठाकर कुरुक्षेत्र अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।