कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच से बचाव कर निकलते राहगीर। संवाद
कुरुक्षेत्र। बारिश ने आमजन के साथ-साथ किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। निरंतर हो रही बारिश व मारकंडा तटबंध के टूटने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले के कई गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निरंतर प्रयास में जुटा है।
रविवार को भी दोपहर बाद जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद आमजन को कुछ हद तक गर्मी से निजात मिली। रविवार को सुबह के समय सूर्य देव की तेज तपीश के कारण वातावरण में गर्माहट महसूस की गई। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में 86 प्रतिशत उमस रही।
शाहाबाद (जीटी रोड) पर 5 सितंबर को 35,158 क्यूसेक पानी का बहाव रहा। यह बहाव खतरे के निशान से नीचे है। झांसा एवं जलबेहड़ा दोनों स्थलों पर भी प्रवाह में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार व मंगलवार को मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी फिर तीन दिन मौसम साफ रहने की आशंका है। ऐसे में आमजन को कुछ हद तक निजात मिलेगी।
कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच से बचाव कर निकलते राहगीर। संवाद
कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच से बचाव कर निकलते राहगीर। संवाद
कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच से बचाव कर निकलते राहगीर। संवाद