शाहाबाद। रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के दौरान रेस लगाता राहुल मलिक।
शाहाबाद। हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से आयोजित 17वीं हरियाणा राज्य रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मुकाबलों की शुरुआत मामू माजरा के सरपंच अमरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-18 (लड़के) में स्वर्ण पदक जींद के राहुल मलिक ने जीता, कुरुक्षेत्र के विवेक ने रजत व हिसार के रोहित ने कांस्य पदक जीता है।
20 किमी टीम टाइम ट्रायल (अंडर-14 लड़कियां) में स्वर्ण पदक फतेहाबाद, रजत झज्जर व कांस्य पदक पंचकूला की टीम ने जीता। 40 किमी इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (अंडर-23 पुरुष वर्ग) में स्वर्ण करनाल के गौतम ने, रजत पदक फतेहाबाद के रमन ने व कांस्य झज्जर के रवि ने जीता है। आयोजन में हरियाणा साइक्लिंग संघ के प्रदेश महासचिव नीरज तंवर, सुनील पूनिया, समीर यादव, शर्मिला, साइक्लिंग प्रशिक्षक नेहा, निर्मल सिंह, पंजाब सिंह, कोमल शर्मा, हैप्पी असीजा, पंकज सिंह उपस्थित रहे।