फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 19 लाख से सड़क व नाले का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के सामने डेहा काॅलोनी में कई दिनों से जर्जर पड़ी सड़क-नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत मंगलवार को की गई। निर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव बंबूल सिंह ने बताया कि सड़क के निर्माण पर करीब 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि शाहाबाद शहर की हर समस्या के समाधान के लिए वे वचनबद्ध हैं और प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रधान गुलशन कवात्रा ने भरोसा दिलाया कि अगले एक माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व नपा प्रधान बलदेव राज चावला, महल सिंह भिंडर, अशोक खुराना, पारस पंडित, सेनेटरी इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता, वार्डवासी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें