फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदर्शनी में राघव व तन्मय की चमक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मौजूद डॉ.सविता - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों राघव एवं तन्मय चौधरी ने 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों ने परिवहन का नया युग उप विषय के अंतर्गत तैयार किए गए नवाचार मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जिसे निर्णायकों व दर्शकों से अत्यधिक सराहना मिली।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 18 से 23 नवंबर 2025 तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आर.आई.ई.), श्यामला हिल्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में किया गया।
इसमें डॉ. सविता के मार्गदर्शन में राघव एवं तन्मय ने उत्कृष्ट रूप से अपना मॉडल प्रदर्शित किया। समापन समारोह में राघव, तन्मय और प्राध्यापिका डॉ. सविता को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन

डॉ. सविता को उनके प्रभावी मार्गदर्शन और विद्यालय में विज्ञान नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष सम्मान से भी नवाजा गया। उनके निर्देशन में तैयार मॉडल में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली व यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने वाली तकनीक को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने विद्यार्थियों और डॉ. सविता को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान वह शक्ति है जो समाज में नवाचार, खोज और विकास की दिशा तय करती है।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मौजूद डॉ.सविता - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें