फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मी मंत्री विज के घर का करेंगे घेराव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते यूनियन कर्मचारी। विज्ञ​प्ति - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 24 नवंबर को कर्मचारियों ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने महाप्रबंधक शेर सिंह के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और संचालन बलविंद्र सिंह ने किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार रोडवेज विभाग की अनदेखी कर रही है और विभाग को धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपने की ओर बढ़ रही है।
पूर्व प्रधान राजेश गोयल ने बताया कि आम जनता विशेषकर गरीब, व्यापारी और छात्र रोडवेज बसों को सुरक्षित व किफायती मानती है लेकिन चालक-परिचालक, हेल्पर, मैकेनिक और अन्य तकनीकी पदों पर भारी कमी के कारण बस संचालन प्रभावित हो रहा है। वर्कशॉप में भी कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन

इससे मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, किलोमीटर स्कीम और इलेक्ट्रॉनिक बसों को शामिल करने से विभाग को नुकसान हो रहा है जबकि इनसे निजी ऑपरेटरों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, 2002 और 2016 बैच के चालकों को पक्का करने, 2008 के परिचालकों को प्रमोशन देने और हजारों खाली पदों पर तुरंत भर्ती करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें लागू नहीं की गईं तो 18 जनवरी को अंबाला में विशाल न्याय मोर्चा निकालकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें