फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका ने बनाया सबसे अच्छा पोस्टर

विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के साथ प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को को द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका (बीकॉम प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान वंदना (बीबीए द्वितीय वर्ष) तृतीय स्थान हर्ष (बीकॉम प्रथम वर्ष) और सांत्वना पुरस्कार पूनम (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम स्थान आशुतोष (बीसीए प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान राधिका(बीकॉम प्रथम वर्ष ) तथा सांत्वना पुरस्कार कोमल (बीए प्रथम वर्ष) ने पाया। प्राचार्य डॉ अरुण पुनियानी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस वातावरण को स्वच्छ बनाने का एक अभियान है, जिसमें हम सब का सहयोग आवश्यक है। यह हर वर्ष 5 जून को 100 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम को उजागर करना व इसे नष्ट होने से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पर्यावरण हमें बहुत कुछ प्रदान करता है, जिसके बिना जीवन संभव नहीं है, लेकिन इसके प्रतिकार में पर्यावरण हमसे सहायता की अपेक्षा करता है, जिसके माध्यम से हमारा ही पालन पोषण अच्छी तरह से हो सके और जीवन भी नष्ट न हो सके। इस कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर नीरू ने किया। इस अवसर पर शिक्षक व गैैर शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें