इस्माईलाबाद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक गांव अजरावर जल घर पर हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला सचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 20 मई को कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र के कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं।
यदि उनकी मांगों को नहीं माना तो वे अपना संघर्ष लगातार जारी रखेंगे। मांगों के लिए पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपा है, लेकिन विभाग के आला अधिकारियों ने उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब 20 मई को भी धरना देकर अपनी मांगों को रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में कर्मचारियों का वित्त विभाग हरियाणा सरकार के पत्र के तहत संशोधित वेतनमान बनाया जाए, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के जीएस सहित अन्य लाभ भी दिए जाएं, पेंशन केस समय पर भेजा जाए, एलटीसी का भुगतान और डिटेल देने की मांग शामिल है।
इस मौके पर बांच प्रधान श्यामलाल, किशनलाल, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, रमेश कुमार, रामचंद्र और बलविंद्र उपस्थित रहे।