फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरुषोत्तम लाल सैनी बने राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में नवनियुक्त प्रधान पुरसोतम लाल व चेयरमैन राकेश गुहन का अभिन्नदन करते हुए राइस
विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में राइस मिल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। इसमें सभी राइस मिल मालिकों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम लाल सैनी को राइस मिल एसोसिएशन का प्रधान व राकेश गुहन को चेयरमैन चुना गया। सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंडी के प्रधान जगदीश ढींगरा ने की। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में बाबैन राइस मिल एसोसिएशन क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी। बैठक में एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया और मंडी के सुचारु संचालन के लिए कई सुझाव रखे गए। नवनियुक्त प्रधान पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।
इस मौके पर जितेंद्र गर्ग, डिंपल सैनी, हितेश दुआ, शैंकी गर्ग, रघुबीर सैनी, प्रिंस कुमार, अनिल सैनी, शगुन शर्मा मौजूद रहे।

बाबैन। अनाजमंडी में नवनियुक्त प्रधान पुरसोतम लाल व चेयरमैन राकेश गुहन का अभिन्नदन करते हुए राइस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें