फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही बाजार में रौनक : हीटर, कैटल और गीजर की बढ़ी मांग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीजर की खरीदारी के दौरान ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में सुबह-शाम ठंड होने पर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में तेजी आ गई है। शहर के बाजारों में हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, स्टॉक से भरी शेल्फ और बाहर सजाए गए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सर्दी के आगमन का साफ संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन


बदलते मौसम ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ने की संभावना है। इस समय सबसे ज्यादा मांग छोटे रूम हीटर, इलेक्ट्रिक कैटल, नॉर्मल गीजर और ब्लोअर जैसे उत्पादों की है।
दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी की प्रतियोगिता के बीच भी लोकल बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी बनी हुई है। लोग वारंटी, आफ्टर-सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के बाद सर्दी को देखते हुए नए मॉडल लॉन्च किए हैं जिनमें एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट-हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार नीतिन सहगल ने बताया कि हीटर, कैटल और गीजर जैसे उपकरणों की मांग में अभी 60 से 65 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। फिलहाल ग्राहक सामान्य गीजर खरीद रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान और गिरेगा, इंस्टेंट गीजर और हाई कैपेसिटी मॉडल की बिक्री और बढ़ जाएगी।
छात्र कर्णवीर ने बताया कि पीजी में बहुत ठंड लगती है, इसलिए पहले ही केतली और छोटा हीटर खरीद लिया। अभी भीड़ कम है, बाद में कीमतें भी बढ़ सकती हैं। गृहिणी एकता ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को देखते हुए उन्होंने घर के लिए गीजर और कमरा गर्म रखने वाला ब्लोअर खरीदा है।

कुरुक्षेत्र। गीजर की खरीदारी के दौरान ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें