फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी ने कुरुक्षेत्र विवि और एमडीयू ने जीएनडीयू को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन शाहाबाद के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच एक-एक गोल के लिए कांटे की टक्कर रही। पहला मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। दोनों में कड़ी टक्कर दिखाई दी। पहले मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम को 2-1 से हराकर 4 अंकों से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से खिलाड़ी सोनिया ने पांचवीं मिनट में गोल करके खाता खोला। छठे ही मिनट में पंजाबी यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी शालू मान ने गोल कर 11 से स्कोर की बराबरी की। दूसरे तथा चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-एक गोल के लिए कड़ी मशक्कत तो की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। तीसरे क्वार्टर में पंजाबी यूनिवर्सिटी की दीपाली ने 33वीं मिनट पर एक गोल कर अपनी टीम को विजयी बनाया।
इसके बाद मुकाबला एमडीयू रोहतक और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीच हुआ। इस मुकाबले में एमडीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम को 3-0 से कड़ी मात दी। रोमांच से भरे इस मुकाबले में एमडीयू रोहतक की खिलाड़ी आरती कश्यप ने तीसरे ही मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ, जबकि तीसरे और चौथे क्वार्टर में रोहतक की टीम ने एक-एक गोल कर मुकाबले को एक तरफा कर जीत दिलाई। इस मौके पर केयू खेल निदेशक राजेश सोबती, निर्णयक सदस्य डॉ. रेनू शुंगलू, एसडीएम कॉलेज अंबाला सिटी की प्राचार्य डॉ. किरण, अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, डॉ. हरफूल सिंह, कोच गुरविंदर सिंह व रीना रानी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने प्रथम, एमडीयू रोहतक दूसरे, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तीसरे और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें