फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुरक्षा के लिए कई मार्गों पर आमजन के आवागमन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें केरल, उत्तराखंड, हरियाणा व गुजरात के राज्यपाल हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसे लेकर जिला पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि ब्रह्मसरोवर इलाके में आमजन के लिए गाड़ियों के लिए प्रतिबंध रहेगा। शहर में आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारू रूप से चलाने के लिए यह नाके लगाए गए हैं। ब्रह्मसरोवर का इलाका आमजन की गाड़ियों को कुछ घंटों के लिए बंद किया गया है। इसके अतिरिक्त केडीबी रोड (सेक्टर-दो/तीन कट जीटी रोड से ब्रह्मसरोवर तक) वीवीआईपी आगमन के चलते आमजन के लिए बंद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से बिना किसी इमरजेंसी के ब्रह्मसरोवर की तरफ वाहन लेकर न जाने की अपील की है। इसकी बजाय आमजन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। गीता महोत्सव में आने वाले पर्यटकों से भी अपील है कि अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें। प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग में ही वाहन को खड़ा करें। नाके और पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें