फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने समझी सेबी की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ स्थित सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के क्षेत्रीय कार्यालय का भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि स्कूल में आईटी और बैंकिंग एंड फाइनेंस नामक दो स्किल विषय चलाए जा रहे हैं, जिसमें समय-समय पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट पर ले जाया जाता है। इसी कड़ी में वोकेशनल टीचर राजविंद्र कौर सांगवान की अगुवाई में बैंकिंग एंड फाइनेंस के 29 विद्यार्थियों के दल ने चंडीगढ स्थित सेबी कार्यालय का भ्रमण किया। कार्यकारी अधिकारी गौतम ने विद्यार्थियों को सेबी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेबी का मुख्य उद्देश्य स्टॉक एक्सचेंज और अन्य प्रतिभूति बाजार के रेगुलेशन को नियंत्रित करना है। बीएसई की उमा शर्मा ने शेयर बाजार के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने शेयर बाजार में अच्छे निवेशक बनने के गुर भी दिए। विद्यार्थियों को कला केंद्र का भी भ्रमण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें