फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया जन-जागरूकता अभियान

Tue, 02 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते प्रजापिता ब्रह - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विश्व शांति धाम कुरुक्षेत्र की ओर से रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को तंबाकू, निकोटीन एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना व स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन के मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता अभियान में अनेक ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बीके संत कुमार, बीके केवल कृष्ण, बीके जगदीश कुमार, बीके मुकेश कुमार, बीके राजेश कुमार, बीके राजकुमारी व बीके जनरल बहन ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और नागरिकों को चित्रों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में दर्शाए गए चित्रों के माध्यम से बताया गया कि तंबाकू और निकोटीन धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देते हैं व कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। साथ ही यह भी समझाया गया कि नशे की आदत व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है, जिससे परिवार का सुख, शांति और समृद्धि भी प्रभावित होती है। इस प्रदर्शनी को यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सराहा। अनेक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी लिया।

कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते प्रजापिता ब्रह- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें