फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थीम पार्क की जमीन सिख संग्रहालय के लिए दिए जाने का विरोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से थीम पार्क की जमीन से तीन एकड़ जमीन सिख संग्रहालय बनाने के लिए लीज पर देने का विरोध नहीं थम रहा है। समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान की अगुवाई में अब तक दुकानदारों से लेकर आम लोग व सामाजिक संस्थाएं भी समर्थन कर चुकी है। वहीं अब इसके विरोध में हम फाउंडेशन के सदस्य भी उतर आए हैं। फाउंडेशन के सदस्य का कहना है कि इस जगह का उपयोग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। इसी के साथ हर साल होने वाले गीता महोत्सव के भी कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। अगर इसमें से जगह किसी भी संस्था को दी जाती है तो कार्यक्रमों के लिए और खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए जगह की कमी हो जाएगी, जिससे शहर में अव्यवस्था होगी।
विज्ञापन

हम फाउंडेशन के संयोजक दिलावर सागवाल ने कहा कि थीम पार्क सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों का केंद्र है। इसके साथ-साथ गुरु पर्व, दशहरा मेला, दिवाली मेला, गीता महोत्सव आदि कार्यक्रम व राजनैतिक रैलियों के लिए इस पार्क का प्रयोग किया जाता है। यह जगह किसी संस्था को देने के बजाय केडीबी थीम पार्क के चारों ओर पेड पौधे लगाकर शहर के वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना सहयोग करें। इस विषय पर संस्था जल्द ही विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपेगी व उनसे यह फैसला बदलने के लिए अनुरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें