फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिसकर्मी से हाथापाई का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरस्वती तीर्थ के नजदीक सोमवार को पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने, वर्दी फाड़ने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संदीप कुमार निवासी नौच जिला कैथल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में एएसआई शिव कुमार ने बताया था कि सरस्वती तीर्थ पर अमावस के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उसकी ड्यूटी गेट नंबर-एक पर लगी हुई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक गेट पर आया और बाइक सहित तीर्थ पर जाने लगा। उस युवक को उसने भीड़ होने के कारण गेट पर ही रोक लिया और व्यवस्था में सहयोग देने के लिए समझाया। इस पर वह युवक तैश में आकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसे समझाने का प्रयास किया। इस वह युवक उसके साथ हाथापाई करने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान और आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के बाद कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें