फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शरण लेने आए युवाओं की रक्षा सिद्धांतों के अनुरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अकाल पंथक मोर्चा गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब दिल्ली में हुई घटना को लेकर अकाल पंथक मोर्चा ने रविवार को बैठक कर मंथन किया, जिसमें अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किया जा रहा रोष प्रदर्शन किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं था, बल्कि यह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा प्रदर्शन था।
विज्ञापन

मोर्चा की ओर से हरमनप्रीत सिंह व अन्य सदस्यों ने कहा कि पुलिस की सख्ती और कथित अत्याचार से बचने के लिए युवाओं ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में शरण ली। सिख धर्म के सिद्धांतों के अनुसार गुरुघर हर जरूरतमंद, दुखी और मुसीबत में फंसे व्यक्ति के लिए सहारा है। गुरुघर की शरण में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करना तथा जरूरत के अनुसार रहने की व्यवस्था करना हमारी गुरमत मर्यादा और सेवा-भावना का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें