फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्राह्मण आयोग गठन और परशुराम भवन निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्राह्मण समाज ने जनजागरण अभियान चलाया। इसके तहत रविवार को लाडवा विधानसभा के गांव कौलापुर में एक बैठक हुई। अभियान के संयोजक अजय शर्मा ने ब्राह्मण आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से कुरुक्षेत्र में परशुराम भवन बनाने की भी मांग उठाई। शर्मा ने चेतावनी दी कि अनदेखी होने पर विधानसभा स्तर पर बड़ा आयोजन किया जाएगा। संजीव गौड़ ने बताया कि भगवान परशुराम कॉलेज से प्रशासक हटवाने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे। नीतीश शर्मा सिरसला ने कहा कि पीड़ित ब्राह्मण परिवारों की मदद के लिए जिला स्तर पर प्रकोष्ठ बनेंगे। इस अवसर पर रविंद्र शर्मा एडवोकेट, विजय शर्मा, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शम्मी शर्मा, रोहतास शर्मा, रमेश शर्मा, सतपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, एवन शर्मा, मदन शर्मा और फकीर चंद इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें