फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फल उत्सव में कृषि मंत्री के हाथों सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान

विज्ञापन
लाडवा। फल उत्सव के दौरान पौध रोपण करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/लाडवा। प्राकृतिक पद्धति से तैयार की जाने वाली फसल को खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम में अनाज मंडी तैयार की है, वहीं पर फसल की क्वालिटी चैक करने के लिए एक लैब स्थापित की गई है।
लैब में क्वालिटी तय होने के बाद गठित की गई कमेटी द्वारा फसल का भाव तय कर उसको खरीदा जाएगा। यह कहना है प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा का। वे रविवार को उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा में आयोजित 7वें फल उत्सव मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने फल केंद्र परिसर में आम का पौधा रोपित किया। बागवानी के प्रगतिशील 10 किसानों को सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में एक लाख एकड़ में प्राकृतिक खेती करके फसलों को तैयार किया जा सके। अब तक 10 हजार एकड़ में किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती की जा रही है, ये दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे अनाज को खाने से बीमारियों नहीं आएंगी और हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही समाज, प्रदेश व देश की तरक्की होगी। हर वर्ग के व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य, परिवार और देश ही सबसे कीमती चीज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में लाडवा में इंडो इजराइल तकनीक के तहत उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र स्थापित किया गया था। अब यहां आम, लीची, नाशपाती, आडू व चीकू सहित छह फसलों पर अनुसंधान किया जा रहा है।

लाडवा। फल उत्सव के दौरान पौध रोपण करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें