फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमरनाथ यात्रा के लिए धर्मनगरी से जत्था रवाना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जत्थे को ध्वजा दिखाकर रवाना करने के दौरान चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से अमरनाथ यात्रा के शनिवार जत्था रवाना हुआ, जिसे 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने जत्थे को ध्वजा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा धार्मिक व सांस्कृतिक एकता के साथ सद्भावना का प्रतीक है। बाबा अमरनाथ की यात्रा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है, जोकि धार्मिक सौहार्द को बढ़ाती है। अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वेश्वर बाबा अमरनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सफल, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के प्रांत सह संयोजक और 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू समाज की शक्ति को प्रबल करने के साथ धार्मिकता को मजबूत करती है। धर्मनगरी से रविंद्र शर्मा और राकेश कटवाड़ ने धार्मिक यात्रा का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। यह क्रम पिछले चार साल से चल रहा है। इस बार इस पावन यात्रा पर थानेसर नगर से 50 तीर्थ यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अमरनाथ यात्रा का एक प्रमुख हितधारक है। यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन से मजबूत संदेश जाएगा कि जम्मू-कश्मीर के लोग एकजुट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें