कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक प्रो. अमित लूदरी ने कहा कि भारतीय संविधान एक ऐसा सर्वसमावेशी दस्तावेज है जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय, सम्मान और बराबरी का वातावरण मिले। उप-निदेशक डॉ. रमेश सिरोही ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए वर्ष 2016 में विशेष अधिनियम बनाया गया जिसका उद्देश्य उन्हें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार सुनिश्चित करना है। इस मौके पर डॉ. संत लाल, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. सुरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।