फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में नवरात्र की तैयारियों को लेकर बैठक करने के बाद जयकारे लगाते भक्त? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा सभी पाबंदियां हटाए जाने और हालात सामान्य होने के बाद इस बार धर्मनगरी में नवरात्र पर्व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के साथ-साथ कलश पूजन और ध्वजारोहण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में सेवक मंडल के व्यवस्थापक ग्रुप की रविवार को आगामी नवरात्र की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक हुई।
बैठक के बाद मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि इस बार महाशक्ति की महापूजा का महापर्व नवरात्र महोत्सव एक अप्रैल से प्रारंभ होगा और 16 अप्रैल को समापन होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से संबंधित सभी पाबंदियां सरकार ने हटा दी है। सभी कार्यक्रम भव्य स्तर पर मनाए जाएंगे, हालांकि गाइडलाइन का पालन इस बार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम नवरात्र दो अप्रैल को होगा और दशमी 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल शुक्रवार को सुबह आठ बजे कलश पूजन तथा नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसी दिन दोपहर एक बजे मां भद्रकाली जी की भव्य शोभायात्रा मां की पावन पवित्र ज्योति के साथ प्रारंभ होगी और सायं छह बजे नगर परिक्रमा करके महाआरती के साथ ज्योति प्रतिस्थापना होगी। इसके पश्चात दो अप्रैल को प्रथम नवरात्र शनिवार को सुबह 10 बजे नवनिर्मित भव्य सुदर्शन बाला रोशा सत्संग भवन का उद्घाटन होगा।
उन्होंने बताया कि रोजाना सायं चार से सात बजे तक भजन संध्या होगी और सायं सात बजे महाआरती होगी।मंगला आरती रोजाना सुबह छह बजे होगी, जिसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर होगा। सप्तमी को पारंपरिक मनोकामना पूर्ण हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। श्री दुर्गाष्टमी पर जागरण में भजन गायक मास्टर सलीम मां भद्रकाली का रात आठ से 12 बजे तक गुणगान करेंगे। अन्नपूर्णा व व्रत भंडारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार के दिन भंडारे का आयोजन सारा दिन होगा। 56 भोग का प्रसाद प्रथम नवरात्र और अष्टमी पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार नवरात्र में एक दिन भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि स्वरूप अर्पित किया जाएगा और उनके भजनों को मंदिर में सुनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं से आज सुझाव मांगे गए हैं और उनकी ड्यूटियां निश्चित की गई हैं। बताया कि इस बार कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी रोटेशन आधार पर होगी और सभी कार्यकर्ताओं को कार्य लिस्ट सौंपी जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, सेवा प्रमुख देवेंद्र हाबड़ी, संजीव मित्तल, रामपाल लाठर, कृष्ण माटा, संजीव वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, नरेश कुमार, बलवान सिंह, योगेश भट्ट, राहुल गर्ग, विक्रम अरोड़ा, केएल वर्मा व राकेश बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें