बाबैन। गांव बीड़ बड़तौली आयोजित नवीन संकल्प शिविर में हिस्सा लेते ग्रामीण। विज्ञप्ति
बाबैन। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से बीड़ बड़तौली गांव और छपरा में आयोजित नवीन संकल्प शिविरों में 29 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस शिविर में पेंशन, आधार कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड संबंधित मुद्दों का समाधान किया गया, जिससे गांव के लोगों को राहत मिली।
इन नवीन संकल्प शिविरों में विशेष रूप से एक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी चलाई जा रही है, जिसमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा रही हैं। इन नवीन संकल्प शिविरों में सांसद द्वारा शुरू की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिल सके। सांसद के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी हैं और इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आज के नवीन संकल्प शिविरों में 22 लोगों को परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी गईं साथ ही सात लोगों के यूरिन और रक्त के टेस्ट भी किए गए।