फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टी-20 वकील स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी रही कुरुक्षेत्र टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन करनाल की तरफ से आयोजित टी-20 वकील स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र की टीम विजयी रही। टीम को बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेन्द्र अत्री ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सम्मानित किया। जिला बार एसोसिएशन करनाल की तरफ से टी-20 वकील स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया। जिसमें हांसी, करनाल, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला के साथ आठ जिलों के अधिवक्ताओं की टीम ने भाग लिया। 16 फरवरी को फाइनल मैच अंबाला और कुरुक्षेत्र की जिला बार क्रिकेट टीम के बीच हुआ, जिसमें जिला बार कुरुक्षेत्र की टीम विजयी हुई। विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्रॉफी मिली। क्रिकेट टीम को बुधवार को आयोजित जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर कप्तान विक्रम शर्मा, दीपक भारद्वाज, प्रिंस, वरुण, सौरभ, जसपाल, रितविक, सुमित, साहिल, कमलजीत, गुरमुखप्रीत, विनीत बजाज, अजय तनेजा, शेखर डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें