Private hospital operators closed OPD in protest against the murder of female doctor
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-13 की रहने वाली महिला चिकित्सक विनीता अरोड़ा की लूटपाट के बाद हत्या की घटना से निजी अस्पताल संचालकों में रोष व्याप्त है। संचालकों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के विरोध में उन्होंने मंगलवार को ओपीडी का कार्य बंद रखा। इसके लिए उन्होंने सोमवार देर रात ही ओपीडी बंद करने का एलान कर दिया था।
डॉ. एसी नागपाल ने कहा कि शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। अब इससे चिकित्सक भी अछूते नहीं हैं। मरीजों को देर रात भी अगर चिकित्सा की जरूरत हो तो चिकित्सक तुरंत इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने और गश्त बढ़ाने की मांग रखी है।
घटना के बाद सभी चिकित्सक एकजुट होकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. अतुल अरोड़ा को सांत्वना दी। एलएनजेपी की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. जगमिंद्र मलिक, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. राकेश भारद्वाज, डॉ. हिमांशु अरोड़ा, डॉ. रक्षपाल गुप्ता, डॉ. केदार, डॉ. नरेंद्र परुथी, डॉ. पवन गोयल, डॉ. सहारा अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र गौड़, डॉ. चंद्र सहित चिकित्सकों ने डॉ. विनीता के निधन पर दुख व्यक्त किया।