फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की कुरुक्षेत्र आने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से विशेष आह्वान किया कि वे कुरुक्षेत्र अवश्य आएं और महाभारत अनुभव केंद्र का दर्शन करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अनुभव केंद्र श्रीकृष्ण के जीवन को इतने जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है कि हर आगंतुक स्वयं को द्वापर युग की घटनाओं से जुड़ा महसूस करता है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस अनुभव केंद्र का अवलोकन किया था।
उन्होंने वहां की कला, तकनीक और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र श्रीकृष्ण के उपदेशों को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के इस संदेश और उनके विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जिसके बाद यह संदेश तेजी से वायरल होने लगा। इससे कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र को लेकर लोगों में उत्सुकता और उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें