कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विबग्योर उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समिति के चेयरमैन मूलचंद गुप्ता रहे। बैंड की मधुर धुनों के बीच एनसीसी कैडेट की शानदार परेड ने सभी का दिल जीत लिया। विभिन्न कक्षाओं की ओर से दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। पांचवीं कक्षा के बच्चों की इस प्रस्तुति ने माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद पहली कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जानवरों की रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर एक प्यारी-सी नृत्य-नाटिका पेश की जिसमें उन्होंने मिलजुल कर रहने और खुशियां बांटने का सुंदर संदेश दिया। दर्शकों ने तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल अध्यक्ष नितिन गोयल ने स्कूल की सुविधाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने आजकल मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्प्रभावों पर एक जागरूकता से भरपूर प्रस्तुति दी।कक्षा तीसरी के बच्चों की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुति दी गई।