फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का किया उद्घाटन

विज्ञापन
शाहाबाद। गांव धुराला में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने के दौरान भाजपा नेता सुभाष कलसाना व अन्य
विज्ञापन
शाहाबाद। धुराला गांव में मंगलवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सुभाष कलसाना की ओर से किया गया। रिबन काटकर केंद्र का शुभारंभ करते हुए कलसाना ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। जन औषधि केंद्र के माध्यम से उच्च गुणवत्ता की जेनरिक दवाएं बाजार मूल्य से 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी, जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की देखरेख में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवश्यक दवाएं यहां उपलब्ध रहेंगी। गांव वासियों ने आभार जताया और कहा कि यह केंद्र गांव में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें