कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती समारोह का आयोजन उमरी में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मल ने जयंती समारोह के प्रबंधों के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल व पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। यातायात में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हाईवे नजदीक होने के कारण सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही पार्किंग स्थल कार्यक्रम के नजदीक बनाया जाए, ताकि लोगों को पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।