फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छठ महोत्सव की तैयारियां शुरू, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्वांचल समाज महासभा देश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पिपली रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में छठ महोत्सव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी प्रदेश सरकार द्वारा राज्यस्तरीय छठ महोत्सव आयोजित करने को लेकर पूर्वांचल समाज का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान ने की। बैठक में बिहार सरकार के पिछडा वर्ग आयोग सदस्य शवदेश यादव विशेष रूप से शामिल हुए। वरिष्ठ उपप्रधान पंड़ित अनिल शास्त्री ने बताया कि इस बार भी सभी संस्थाएं मिलकर एक मंच पर सोमवार 27 अक्टूबर को छठ पूजा कार्यक्रम करेंगी। संतोष पासवान ने बताया की पूर्वांचल समाज सभा का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेगा और पूर्वांचल समाज द्वारा उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल करने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
इस अवसर पर उपप्रधान अवधेश किशोर, उपप्रधान उमा शंकर दास, उप प्रधान कप्लेश्वर्, उप प्रधान सचिन यादव, महासचिव राजीव राय, सहसचिव दिलीप राय, लाल बाबू महतो, अर्जुन पासवान, प्रमोद पांडे और सिद्धार्थ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें