फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की तैयारी

Tue, 23 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन साल पुराने गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. विनती अरोडा हत्या एवं डकैती मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से पांच दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी शुरू हो गई है। देर शाम दोषियों के वकीलों ने जेल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपील दाखिल करने की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को पूर्व नौकरानी पूनम, उसके प्रेमी विक्रम उर्फ विक्की, व प्रेमी के दोस्त विक्रमजीत उर्फ बिट्टू, सुनील कुमार और मनीष कुमार को हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए कठोर सजा दी, लेकिन फैसले में स्पष्ट किया कि फांसी की पुष्टि हाईकोर्ट से जरूरी है। दो अन्य आरोपी केतराम और उमेश को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। दोषी पक्ष के वकीलों का कहना है कि अदालत ने न्यायसंगत फैसला नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि फैसले में गवाहों की क्रॉस एक्जामिन का उचित जिक्र नहीं किया गया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। वकीलों ने देर शाम जेल पहुंचकर दोषियों से चर्चा की और हाईकोर्ट में मजबूत अपील दाखिल करने की योजना बनाई।


पिछले तीन साल से दोषी पूनम से कोई मिलने नहीं आया
दूसरी ओर सजा घोषित होने के बाद दोषियों से मिलने जेल में कोई परिजन या रिश्तेदार नहीं पहुंचा। जेल सूत्रों के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता मानी जाने वाली पूर्व नौकरानी पूनम से पिछले तीन साल से जेल में कोई मिलने नहीं आया। पूनम ने ही अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर डॉ. विनती की हत्या की साजिश रची थी। वहीं सूत्रों से पता चला है कि फैसले की सुनवाई के दिन विक्रम की मां व भाई अदालत परिसर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें विक्रम से मिलने नहीं दिया गया व चर्चा है कि अभी तक विक्रम की मां को उसकी फांसी की सजा के बारे में नहीं बताया गया।। वहीं इस बारे में जब दोषियों के वकीलों से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिजन दोषियों के साथ जेल में मिलने के नियम हैं। उनके अनुसार ही मिलवाया जाता है। आज दोषियों ने जेल मैन्युअल में अपने परिजनों के नंबर व नाम दर्ज करवाएं हैं। उनका फोन शायद कल से शुरू हो जाए। पूनम के बारे में पूछने पर वकीलों ने कुछ कहने से मना कर दिया। पूनम के पति दिव्यांग है व तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें